पीसीबी

खराब प्रदर्शन पर पीसीबी का हंटर : वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का भारी जुर्माना

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली पाकिस्तान राष्ट्रीय

एजेंसी, कराची। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज होकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक सख्त कदम उठाया है। बोर्ड अब अपने ही खिलाड़ियों से मोटा जुर्माना वसूलने की तैयारी में है। एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16.28 लाख भारतीय रुपये) का दंड लगाया गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने यह कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि भविष्य में खिलाड़ियों को कोई भी आर्थिक लाभ केवल उनके शानदार खेल के आधार पर ही दिया जाएगा।

भारत के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद ही बोर्ड ने जुर्माने का मन बना लिया था। पाकिस्तानी समर्थकों के साथ-साथ बोर्ड के आला अधिकारी भी टीम की खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बेहद खफा हैं। पीसीबी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि मैदान पर अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं, तो खराब खेल के लिए सजा मिलना भी तय है। भारत से मैच हारने के तुरंत बाद ही खिलाड़ियों को इस कड़े फैसले की जानकारी दे दी गई थी। पाकिस्तान में राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को चार अलग-अलग श्रेणियों में वेतन दिया जाता है। ‘ए’ श्रेणी के खिलाड़ियों को लगभग 65 लाख, ‘बी’ को 45 लाख, ‘सी’ को 20 लाख और ‘डी’ श्रेणी के खिलाड़ियों को हर महीने साढ़े बारह लाख रुपये मिलते हैं। हालांकि, ताजा अनुबंध में पीसीबी ने किसी भी खिलाड़ी को ‘ए’ श्रेणी में जगह नहीं दी है। इस भारी जुर्माने का अर्थ यह है कि ‘बी’ श्रेणी के खिलाड़ियों का करीब एक महीने का वेतन कट जाएगा, जबकि ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी के खिलाड़ियों को अपने दो से तीन महीने की तनख्वाह जुर्माने के तौर पर गंवानी पड़ेगी।

ये भी पढ़े : कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर खूनी संघर्ष : ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत पर भड़के प्रदर्शनकारी, पुलिस के साथ झड़प में छह की मौत

वर्ल्ड कप के सफर की बात करें तो पाकिस्तान ने शुरुआती मुकाबलों में नीदरलैंड और अमेरिका को हराकर शुरुआत की थी। श्रीलंका की पिचों पर भारत के विरुद्ध टीम से बेहतर उम्मीदें थीं, लेकिन वहां उसे 61 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया और इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक करीबी मैच में हरा दिया। हालांकि टीम ने श्रीलंका को हराया, लेकिन खराब रन रेट के चलते वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड ने अगले दौर में जगह बना ली। टूर्नामेंट में साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 383 रन बनाए, लेकिन बाबर आजम, सईम अयूब और सलमान अली आगा जैसे मुख्य बल्लेबाज 100 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। गेंदबाजी में केवल स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लेकर कुछ संघर्ष दिखाया, जबकि अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply