प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल की प्रौद्योगिकी कंपनियों का किया दौरा, कंपनियों को दिया आमंत्रण

अंतर्राष्ट्रीय इजराइल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, यरुशलम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल की प्रौद्योगिकी कंपनियों को भारत में निवेश करने और भारतीय युवाओं के साथ साझेदारी करने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कृत्रिम मेधा(एआई) स्वास्थ्य सेवा और कृषि जैसे क्षेत्रों में अग्रणी नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का बुधवार को दौरा किया। इस दौरान उनके साथ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए लिखा प्रदर्शनी में प्रौद्योगिकी जगत के ”विशेष नवाचारों” की झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा, ” कृत्रिम मेधा, क्वांटम, स्वास्थ्य सेवा, साइबर सुरक्षा, जल संसाधन, कृषि आदि क्षेत्रों में इजराइली युवाओं के अग्रणी कार्यों को देखा। इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश करने और हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ काम करने का आग्रह किया।”

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदर्शनी में कृषि-प्रौद्योगिकी, जल-प्रौद्योगिकी, जलवायु-प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य-जैव प्रौद्योगिकी, स्मार्ट परिवहन, एआई, साइबर सुरक्षा और क्वांटम प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता रखने वाली अग्रणी इजराइली कंपनियों और शोध संस्थानों ने भाग लिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि नवाचार एवं प्रौद्योगिकी साझेदारी भारत-इजराइल द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख आधार है। दोनों देश ‘इंडिया-इजराइल इनोवेशन ब्रिज’ पहल के माध्यम से आधुनिक चुनौतियों के समाधान विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकी उद्यमियों और विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने नवप्रवर्तकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में भारत-इजराइल सहयोग को स्टार्टअप, नवाचार एवं व्यापारिक साझेदारियों में विशेष रूप से कृषि, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा एवं डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपार क्षमता है। उन्होंने इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी साझेदारी के अवसरों का पता लगाने तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए भारतीय युवाओं के साथ काम करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को इजराइल पहुंचे। यह नौ वर्ष में उनकी इजराइल की दूसरी यात्रा है।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया ‘सप्राइज’, भारतीय कपड़े पहनकर किया डिनर…
भारत-इजरायल संबंधों में एक नया गर्मजोशी भरा अध्याय जुड़ गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त डिनर से पहले पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर सबको चौंका दिया। उन्होंने एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया कि “हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।”

ये भी पढ़े : साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ी भारत में अचानक बन गए हीरो

नेतन्याहू का लुक क्या था?
पीएम नेतन्याहू ने सफेद फुल स्लीव शर्ट के ऊपर लाइट ग्रे/स्टोन कलर का नेहरू जैकेट (जिसे मोदी जैकेट भी कहते हैं) बैंड कॉलर, स्लीवलेस, टेलर्ड फिट पहने हुए थे। इसके साथ ही नीचे डार्क फॉर्मल पैंट और काले फॉर्मल जूते। यह इंडियन-वेस्टर्न मिक्स स्टाइल था, जो दोस्ती और सांस्कृतिक सम्मान का शानदार प्रतीक बना। पीएम मोदी ने इस जेस्चर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बहुत ही शानदार! भारतीय परिधान के प्रति आपका लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है।”

ऐतिहासिक कनेसेट संबोधन वाले मोदी बने पहले भारतीय पीएम
पीएम मोदी ने यरुशलम में इजरायली संसद नेसेट के विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित किया – यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा नेसेट को दिया गया पहला संबोधन है! नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ पदक से सम्मानित किया। मोदी ने इस पदक को दोनों देशों की स्थायी मित्रता और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित किया।

मोदी के संबोधन की मुख्य बातें
– भारत और इजरायल की प्राचीन सभ्यताओं के बीच गहरे संबंधों का जिक्र।
– टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, ग्रामीण विकास, स्थिरता और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में मजबूत आधुनिक साझेदारी।
– 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले को “क्रूर और बर्बर” बताते हुए गहरी संवेदना; कहा कि “किसी भी कारण से नागरिकों की हत्या को उचित नहीं ठहराया जा सकता”।
– आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर।
– क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के प्रयासों (जैसे गाजा पीस इनिशिएटिव) को भारत का पूर्ण समर्थन।
– संबोधन का समापन “अम यिसराएल चाई” के साथ – जो इजरायल के प्रति भारत के अटूट समर्थन का मजबूत संदेश था।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply