द केरल स्टोरी 2

केरल उच्च न्यायालय ने ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगाई रोक : कहा-सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाया दिमाग

केरल देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज़ बियॉन्ड’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी और कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि फिल्म को प्रमाणित करते समय सेंसर बोर्ड ने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया है। न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि कोई फिल्म सामाजिक सद्भाव को भंग नहीं करे, यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।

ये भी पढ़े : फिल्म डायरेक्टर को किडनैप करने की प्लानिंग में शामिल ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या गिरफ्तार
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply