तेहरान

ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का प्रस्ताव : अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से किया साफ इनकार, कहा- बिचौलियों के जरिए मिल रही हैं बेतुकी मांगें

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका ईरान देश/प्रदेश नई दिल्ली पाकिस्तान राष्ट्रीय

एजेंसी, तेहरान। ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का प्रस्ताव : पाकिस्तान ने हाल ही में दावा किया था कि वह अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत की मेजबानी करने को तैयार है, लेकिन ईरान ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया है।

मुंबई में स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत नहीं हुई है। दूतावास के अनुसार, केवल बिचौलियों के माध्यम से कुछ संदेश मिले हैं, जिनमें बहुत ज्यादा और तर्कहीन मांगें रखी गई हैं। ईरान ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के मंच या प्रस्ताव उसका अपना निजी मामला हो सकते हैं, लेकिन ईरान ने ऐसी किसी भी पहल में हिस्सा नहीं लिया है।

ये भी पढ़े : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ का शव बरामद : गड्ढे में दबा मिला कॉलर वाली बाघ का शरीर, शिकार की आशंका

महावाणिज्य दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “अमेरिका के साथ हमारी कोई सीधी चर्चा नहीं हुई है। बिचौलियों के जरिए जो भी संदेश हम तक पहुंचे हैं, उनमें केवल बेतुकी मांगें भेजी गई हैं। अमेरिका की कूटनीति का तरीका लगातार बदलता रहता है, लेकिन इस पूरे मामले पर हमारा रुख पूरी तरह साफ और स्थिर है।”

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply