बड़वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले के ग्राम तलून में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपसे किए हर वादे पूरे होंगे ये मोदी की गारंटी है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की गरीबों के लिए मुफ्त राशन की योजना अगले पांच वर्ष तक जारी रहेगी। विकसित मध्य प्रदेश के साथ विकसित भारत के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। बड़वानी का यह जनसैलाब बताता है कि प्रदेश की जनता को सिर्फ भाजपा पर भरोसा है। प्रधानमंत्री मोदी मप्र विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में बड़वानी जिले के ग्राम तलून पहुंचे हैं । चार हेलीकाप्टर के साथ पहुंचे मोदी ने यहां पर पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में जनता का अभिवादन किया। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया।
मोदी ने कहा कि विकसित मध्य प्रदेश के साथ विकसित भारत के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। बड़वानी का यह जनसैलाब बताता है कि प्रदेश की जनता को सिर्फ भाजपा पर भरोसा है। उन्होंने अपने संबोधन में आदिवासी नायकों का उल्लेख किया। कहा कि आज भारत को विश्व पटल पर नई बुलंदी मिली है। चारों तरफ भारत की वाहवाही हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं को और सशक्त बनाने वाला है। भाजपा का संकल्प पत्र आदिवासी, पिछड़ों, गरीबों और दलितों को नया संबल देने वाला है। भाजपा का संकल्प पत्र मेरे परिवार के आप सभी लोगों को मजबूत जिंदगी देने वाला है। ये भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि भाजपा जो करती है वो करके दिखाती है। आपसे किए हर वायदे पूरे होंगे, ये मोदी की गारंटी है।” चार हेलीकाप्टर के साथ पहुंचे मोदी ने यहां पर पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में जनता का अभिवादन किया। उन्होंने बारेली बोली में अभिवादन किया। भारत माता के जयघोष के साथ मप्र भाजपा के संकल्प पत्र की सराहना की। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिवस है। इस पुण्य दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का सौभाग्य मिला। हमारे देश के स्वाधीनता संग्राम में इनका योगदान है।
उन्होंने कहा कि जिस आदिवासी समाज की कांग्रेस ने कभी परवाह नहीं कि उसे गौरव दिलाने का काम भाजपा ने किया। परसों झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा के गांव जा रहा हूं। ये भूमि जनजातीय महापुरुष भीमा नायक, टंट्या मामा और खाज्या नायक की भूमि है। कांग्रेस के नेता एमपी को अंधेरे में धकेलने को तैयार हैं। एक ओर कांग्रेस है जो अपनी खाली तिजोरियां भरने के लिए यहां कब्जा करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को पकड़ना चाहिए। ये मोदी को गालियां देते हैं और आप जनता मोदी को प्यार करती है। एक तरफ कांग्रेस का चरित्र और दूसरी तरफ भाजपा की राष्ट्रवादी सोच है। कल दीपावली मनाने मैं सीमा पर देश के जवानों के साथ दीपावली मनाई। आज भारत को विश्व पटल पर नई बुलंदी मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी को मजबूती आपके वोटों ने दी है। यह जनता की ताकत है। एक नारा ये चल रहा है कि कांग्रेस आई तबाही लाई। कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल महंगा किया। कर्मचारियों को हर वर्ग को कांग्रेस ने धोखा दिया। बच्चों को मिलने वाला दूध भी कांग्रेस ने महंगा किया।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश के लोगों को सोने का महल भी बनाने का वादा कर सकती है। हंसते हुए बोले आलू वाला सोना। सत्ता मिलते ही कांग्रेस आपको भूलकर लूट का कारोबार शुरू कर देगी। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस की एक और पहचान है। कांग्रेस जहां आई वहां अपराध शुरू हो जाते हैं। दंगे होते हैं। राजस्थान में अपराध बढ़े हैं। भारत में सर तन से जुदा के नारे गूंज रहे हैं। आपको राजस्थान के साथ मप्र को भी बचाना है। मोदी ने अंत मे जनता के मोबाइल की रोशनी एक साथ जलाकर अपना अभिवादन घर घर तक पहुंचाने की बात कही।


