एजेंसी, रोम। Indians Killed in Italy : इटली के बर्गामो प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कोवो शहर में दो भारतीय मूल के व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब दोनों व्यक्ति एक स्थानीय गुरुद्वारे से प्रार्थना कर बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह गुरुद्वारा एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है जिसे पूजा स्थल के रूप में उपयोग किया जा रहा था।
STORY | Two Indian men shot dead in Italy while leaving gurdwara
Two Indian men have been shot dead in Italy’s Covo in Bergamo province just as they were leaving a warehouse used as a place of worship during a gathering for Vaisakhi festival, local media reported on Sunday.… pic.twitter.com/4LsCkzVj4V
— Press Trust of India (@PTI_News) April 19, 2026
प्रार्थना के बाद चौक पर हुआ हमला
खबरों के मुताबिक, यह वारदात शुक्रवार आधी रात के करीब गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के सामने स्थित चौक पर हुई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और इसी उम्र के गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब वे बाहर खड़े थे, तभी हमलावर उनके पास आया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया।
सुनियोजित हत्या की आशंका
पुलिस को घटनास्थल से लगभग 10 कारतूसों के खोखे मिले हैं। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने किसी अचानक हुई बहस या झड़प की संभावना को नकार दिया है। पुलिस का मानना है कि यह एक सोची-समझी और “सुनियोजित हत्या” हो सकती है। जांच एजेंसियां अब इस दिशा में सबूत जुटा रही हैं कि क्या इस हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी।
चश्मदीद का चौंकाने वाला खुलासा
मामले में एक चश्मदीद ने दावा किया है कि हमला करने वाला व्यक्ति भी एक भारतीय ही था, जो अक्सर उस गुरुद्वारे में आता-जाता रहता था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, गोलियां इतनी अंधाधुंध चलाई गईं कि वहां मौजूद एक तीसरे व्यक्ति को भी छूकर निकल गईं, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। इटली की स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हमलावर की तलाश तेज कर दी गई है।
ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका : बंगाल में अधिकारियों के तबादले के खिलाफ याचिका खारिज
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


