IIT बॉम्बे सर्वोच्च रैंक वाला भारतीय संस्थान, भारत ने सबसे अधिक विश्वविद्यालयों के साथ चीन को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अब भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या सबसे अधिक है। इस रैकिंग में 149 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनाई है। सात भारतीय विश्वविद्यालय शीर्ष 100 एशियाई यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं। इसके अलावा 37 नए प्रवेशकर्ता इंडिया से हैं।

आईआईटी बॉम्बे सर्वोच्च रैंकिंग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे 40वीं रैंक हासिल कर सर्वोच्च रैंकिंग वाला भारतीय संस्थान बनकर उभरा है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आईआईटी बॉम्बे ने 100 में से 67.2 का स्कोर हासिल किया है। साथ ही आईआईटी दिल्ली, भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास और दिल्ली यूनिवर्सिटी भी क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 के शीर्ष 100 में स्थान पर हैं।

भारत के सबसे अधिक विश्वविद्यालय
वर्तमान में भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक 148 विश्वविद्यालय हैं। इसके बाद 133 विश्वविद्यालयों के साथ चीन और 96 यूनिवर्सिटीज के साथ जापान है। इसके अलावा म्यांमार, कंबोडिया, नेपाल पहली बार फीचर लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply