स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 23 : इंदौर और सूरत ‘सबसे स्वच्छ शहर’, नवी मुंबई को तीसरा और राज्यों में महाराष्ट्र अव्वल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया जबकि नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। बृहस्पतिवार को घोषित सर्वेक्षण के नतीजों में यह जानकारी दी गई। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023’ में ‘शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों’ की श्रेणी में महाराष्ट्र […]

Continue Reading

महाकाल के आंगन में भी मनाया जाएगा राम मंदिर प्रतिष्ठा का उत्सव

उज्जैन। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा का उत्सव महाकाल के आंगन में भी मनाया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर मंदिर प्रशासन ने तैयारी शुरू करा दी है। समिति के सदस्यों का सुझाव है कि इस शुभ अवसर पर सवा लाख लड्डू तथा रामलला को भोग लगाने […]

Continue Reading

एमपी : अचानक सड़कों पर उतरे ट्रक चालक, मुंबई-आगरा हाईवे पर जाम, कई यात्री भी फंसे

भोपाल| हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ट्रक चालक बुधवार को एक बार फिर सड़क पर उतर आए। उन्होंने धार और सीधी जिले में चक्काजाम कर दिया। ट्रक चालक हिट एंड रन कानून को बदलने की मांग कर रहे हैं। इधर, टैक्सी चालकों ने भी 11 से 15 जनवरी तक हड़ताल पर जाने […]

Continue Reading

बिहार में ‘मिशन यादव’ को लेकर सीएम मोहन यादव जाएंगे पटना, राजद के वोटबैंक में सेंध लगाएगी बीजेपी

नई दिल्ली| बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को जमीनी स्तर पर लाना पर शुरू कर दिया है।इस चुनाव में भाजपा की नजर बिहार के यादव मतदाताओं पर है जिसको राजद का वोटबैंक माना […]

Continue Reading

विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन की संकल्प यात्रा बन रही है- मुख्यमंत्री मोहन यादव

यात्रा का लाभ लोगों तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल और मंडला के हितग्राहियों से वर्चुअली किया संवाद भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों का कल्याण हो रहा है और भारत का सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक […]

Continue Reading

सीएम यादव की एक और बड़ी पहल, अटके हुए भूमि से जुड़े मामलों से आपको मिलेगा छुटकारा

भोपाल। भूमि से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए प्रदेश में 15 जनवरी से अभियान चलेगा। इसमें अविवादित नामांकन और बंटवारे के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। वहीं, सीमांकन के कार्यों में भी गति लाई जाएगी। आबादी भूमि के स्वामित्व पत्रों का वितरण भी इस अभियान के दौरान किया जाएगा। […]

Continue Reading

सीएम मोहन यादव बोले- हम लाड़ली बहनों के खाते में पैसे भेजते हैं तो कांग्रेस के पेट में क्यों दर्द होता है

भोपाल। प्रदेश में पूर्ववर्ती शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खातों में आज नई किश्त पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए 1,576 करोड़ रुपये 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए। अपने […]

Continue Reading

भोपाल में जज की कार को एसयूवी से मारी टक्कर

भोपाल। बागसेवनिया के आरआरएल तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने भोपाल जिला कोर्ट के फेमिली कोर्ट के जज बलराम यादव की कार को टक्कर मारी , बाद में आरोपित जज की कार के चालक के साथ झूमाझटकी कर उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान जज के कार चालक और […]

Continue Reading

पीथमपुर में शुरू होगा आप्टिकल फाइबर केबल का उत्पादन, केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

इंदौर। पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में मालवा-निमाड़ का पहला आप्टिकल फाइबर केबल निर्माण प्लांट गुरुवार से उत्पादन शुरू करेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत औपचारिक उद्घाटन करेंगे। करीब 400 करोड़ के निवेश से यह प्लांट स्थापित किया गया है। करीब पांच साल पहले प्रताप डिजिटल कम्प्युनिकेशन को मप्र औद्योगिक विकास निगम (पूर्व […]

Continue Reading

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने वाली यात्रा से विकास का कारवां लगातार बढ़ता रहेगा। डॉ यादव ने यह बात यहां मंत्रालय में […]

Continue Reading