एजेंसी, मुंबई। Akshay Kumar Daughter : महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अक्षय कुमार की बेटी से आपत्तिजनक तस्वीरें मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र साइबर पुलिस के उच्च अधिकारी यशस्वी यादव ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान की। मुंबई के एक कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर आयोजित सत्र में उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है, हालांकि गिरफ्तारी की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
Mumbai, Maharashtra: On cybercrime involving actor Akshay Kumar’s daughter, Additional Director General of Police, Maharashtra Cyber, Yashasvi Yadav says, “He (Akshay Kumar) had a very shocking story to share with us. He said that his own daughter was being sextorted. The girl… pic.twitter.com/nb44pZxIcu
— IANS (@ians_india) April 24, 2026
बच्ची की सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी
अधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले में अक्षय कुमार की बेटी ने बेहद समझदारी और हिम्मत का परिचय दिया। जैसे ही उनके साथ यह घटना हुई, उन्होंने तुरंत अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। परिवार की सतर्कता के चलते यह मामला साइबर सेल तक पहुँचा और पुलिस ने तकनीक की मदद से आरोपी को ट्रैक कर लिया। कार्यक्रम में अक्षय कुमार का वह पुराना वीडियो भी दिखाया गया जिसमें उन्होंने इस डरावने अनुभव को साझा किया था।
ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई थी बदसलूकी
अक्षय कुमार ने अक्टूबर 2025 में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया था कि उनकी बेटी एक ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी। गेम के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने संदेश भेजकर उनसे उनकी पहचान पूछी और फिर उनकी अश्लील तस्वीरों की मांग की। अक्षय के अनुसार, उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर अपनी मां ट्विंकल खन्ना को पूरी बात बताई। अभिनेता ने इसे साइबर अपराध का एक गंभीर उदाहरण बताया था।
स्कूलों में साइबर शिक्षा की मांग
इस घटना से आहत होकर अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री से एक महत्वपूर्ण अपील भी की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि प्रदेश के स्कूलों में सातवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ अनिवार्य किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि बच्चों को इंटरनेट के खतरों और सुरक्षा के उपायों के बारे में शिक्षित करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। पुलिस अधिकारियों ने भी अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें।
ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : नई टीम गठित, अफसरों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


