विपक्षी एकता का नाम INDIA रखा गया, अगली बैठक अब मुंबई में होगी, खड़गे बोले- जल्द 11 लोगों की कमेटी बनेगी

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली: विपक्षी एकता का नाम इंडिया (INDIA) रखा गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्यूजिव एलाइंस है। इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कांफ्रेंस में किया। विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में समाप्‍त हो गई है। इसकी अगली बैठक मुंबई में होगी। देश में 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ बेंगलुरु में आए। मीटिंग समाप्‍त होने के बाद खड़गे ने कहा कि समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाने और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे ने कहा कि हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं। इससे पहले हम पटना में मिले थे, जहां 16 पार्टियां मौजूद थीं। आज की बैठक में 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया। उन्‍होंने कहा कि – भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ईडी, सीबीआई आदि को नष्ट कर दिया है। सारी मीडिया पर मोदी का कब्जा। ऐसा पहले कभी नहीं देखा था कि मीडिया हमारे खिलाफ इतनी शत्रुतापूर्ण है।

खड़गे ने एनडीए की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए 36 पार्टियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुझे नहीं पता वो कौन सी पार्टियां हैं। वे रजिस्टर्ड भी हैं या नहीं? उन्‍होंने कहा कि हम यहां अपने हित के लिए नहीं बल्कि देश को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। हम सरकार की नाकामियों को उजाकर करेंगे। गठबंधन को लीड कौन करेगा, फेस कौन होगा। इस सवाल के जवाब में खड़गे बोले कि हम कोऑर्डिनेशन कमेटी बना रहे हैं। मुंबई की बैठक में ये 11 नाम तय होंगे। आगे की जानकारी तभी मिलेगी।

प्रेस कांफ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी कहा कि देश मे दलित, हिंदू, मुस्लिम हर किसी की जिंदगी खतरे में है। हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है। बीजेपी क्या तुम इंडिया को चैलेंज करोगे? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9 साल में केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट, जहाज, आसमान, धरती, पाताल सब बेंच दिया। इनकी सरकार से किसान, व्यापा री हर वर्ग दुखी है। राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन का इंडिया नाम इसीलिए चुना गया, क्योंकि लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच है। मोदी और इंडिया के बीच में है। आपको पता है कि जब कोई इंडिया के खिलाफ खड़ा होता है तो जीत किसकी होगी।

Leave a Reply