शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा : प्रयागराज कोर्ट ने आदेश दिया

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा : प्रयागराज कोर्ट ने आदेश दिया

उत्तर प्रदेश देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश शनिवार को प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने दिए।जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके यह आरोप लगाए थे। कैमरे के सामने कोर्ट में बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात पर केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। अदालत ने 13 फरवरी को आदेश रिजर्व रखा था।

शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया-
हम दर-दर भटक रहे थे। पुलिस के पास जा रहे थे। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए न्याय के मंदिर में आए। आज लगा कि न्याय अभी जिंदा है। न्यायालय ने हमें आज न्याय दिया है। मैं अब साफ-साफ कहना चाहता हूं कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किया गया। इसकी पुष्टि न्यायालय ने कर दी है।

डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को चैलेंज
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से कहना चाहता हूं कि मेरे साथ पैदल यात्रा में चलिए। विद्यामठ बनारस जा रहा हूं। जहां पर रंग रलिया मनाते हैं। पंचम तल पर दिखाना चाहता हूं। जहां पर इनका शीश महल है। वहां पर इनकी सखियां रहती हैं। जिसका नाम भी पता है। आज से पैदल यात्रा मेरी चलेगी। हम न्याय के लिए दर-दर लोगों के बीच में जाएंगे। लोगों को ऐसे पद पर नहीं बैठना चाहिए। ये लोग जेल के अंदर होने चाहिए। इसलिए हम लोग आज से यात्रा शुरु कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का हंगामा : प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी

शंकराचार्य बोले- रामभद्राचार्य ने अपने चेले से मुकदमा कराया
अदालत के फैसले पर शंकराचार्य कहा, यौन शोषण का केस फर्जी साबित होगा। ये बनाया हुआ मामला है। एक रामभद्राचार्य का एक चेला है, जो हिस्ट्रीशीटर है। उसने इससे पहले भी लोगों के ऊपर झूठे केस किए है। लोगों को धमकता है। धन उगाही करता है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, रामभद्राचार्य से हम लोगों का तो वाकयुद्ध चलता रहता है। ये तो सभी लोग जानते ही हैं। उन्होंने अपने चेले को आगे करके फर्जी मुकदमा हमारे ऊपर करवाया है। वो चाहते हैं कि सरकार के खिलाफ गौ माता की रक्षा की आवाज हम न उठाएं। इसलिए ये सब हमारे ऊपर हो रहा है।

उन्होंने कहा, न्यायालय का एक प्रोसिजर है, उस प्रोसिजर का हम सहयोग करेंगे। इसके बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। झूठा केस थोड़ी सच्चा हो जाएगा। हमको पछतावा जब होता, जब हम कुछ इस तरह के होते। जब हम ऐसे है ही नहीं, तब फिर क्या। बनावटी केस तो बनावटी ही रहने वाला है। इसलिए हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी जांच हो जाए। सरकार सरकार है, पुलिस उसके अंडर में ही काम करती है। सीएम योगी सदन में खड़े होकर, जब हमारे खिलाफ बोलते है, तो वो इसलिए नहीं बोलते है कि उनको बोलना है। वह पुलिस को मैसेज देते है कि ये करना है। शीश महल के आरोपों पर शंकराचार्य ने कहा, ये खुला मठ है। इसमें 100-200 लोग रहते है। हर कोई आता रहता है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply