एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का हंगामा : प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी

एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का हंगामा : प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन हुआ है, यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरफ से किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। इसके बाद मौंके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शन कारियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन के दौरान कई युवाओं ने टीशर्ट उताकर प्रदर्शन किया है। दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का विरोध करने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एआई इंपैक्ट समिटि में पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकार नारेबाजी की। वहीं भाजपा ने इस तरह हुये प्रदर्शन को शर्मनाक बताया है। जो टीशर्ट प्रदर्शनकारी पहनकर आये थे, उस पर पीएम मोदी की तस्वीर बनी हुई थी।

व्यापार समझौते के खिलाफ था प्रदर्शन
भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने शुक्रवार को कहा कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन इस आयोजन के खिलाफ नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि जब देश के किसानों का सौदा किया जा रहा हो, भारत विरोधी व्यापार समझौता हो रहा हो और युवाओं को बेरोज़गार रखकर नफरत की राजनीति में झोंका जा रहा हो, तो फिर खामोश नहीं रहा जा सकता।

ये भी पढ़े : अनिल अंबानी ने ₹40 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया : बोले- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा…. जांच में सहयोग भी करेंगे

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने कुछ देर बाद इन लोगों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। चिब ने एक बयान में कहा, ”युवा कांग्रेस के साथियों ने स्पष्ट कर दिया कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। ‘पीएम इज कंप्रोमाइज्ड’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं का आक्रोश है। अमेरिका के साथ यह व्यापार समझौता हमारे किसानों और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है, जिससे सिर्फ अमेरिका को फायदा होगा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हमारा अधिकार है और हम युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे।” उनका कहना है, ”हम ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के खिलाफ नहीं हैं। हम भारत के हितों के साथ हो रहे समझौते के खिलाफ हैं, इसलिए हमने आज ये प्रदर्शन किया है।’

एआई समिट में प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एडिशनल सीपी (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने कहा कि एआई समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, और ऐसे प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि भारत मंडपम के बाहर आज भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply