यूपी के बाद एमपी में भेड़िये का खौफ, घर में घुसकर लोगों पर किया हमला, 5 अस्पताल में भर्ती

खंडवा प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

मालगांव में भेड़िये के हमले से पांच लोग घायल
घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
भेड़िये की तलाश शुरू, नहीं हो रही लोकेशन ट्रैस

खंडवा। जिले की खालवा तहसील के ग्राम मलगांव में भेड़िये ने घरों में सोए लोगों पर हमला कर दिया। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक भेड़िया रात करीब ढाई बजे घर में घुसा। इसी दौरान उसने हमला करना शुरू कर दिया। सुबह तक उसने 5 लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद वन विभा ग की टीम मलगांव पहुंची। एक टीम घायलों से मिलने खंडवा अस्पताल भी पहुंची है। ग्रामीणों ने भेड़िये को पकड़ा, जिसका विडियो भी सामने आया है, लेकिन डीएफओ राकेश डामोर का कहना है कि फिलहाल उसकी लोकेशन ट्रैस नहीं हो रही है।

घायलों को लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन
इधर, वन विभाग के अधिकारी ने बताया, हमारे रेंज अधिकारी ने जानकारी दी थी कि सिंगाजी रेंज के मालगांव में अल सुबह किसी वन्य प्राणी ने हमला कर कर से पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया है। सभी घायलों को खंडवा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हमारा स्टॉफ उनकी निगरानी कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को रेबीज के इंजेक्शन और जरूरी दवाइयां दी जा रही है। साथ ही वन्य प्राणी की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं हो रही है। अगर वन्य प्राणी के साथ कोई दुर्घटना हुई होगी तो उसे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

घटना में ये हुए घायल
भेड़िये के हमले में 35 वर्षीय आशाराम, 55 वर्षीय बद्री, 76 वर्षीय कलाबाई, 30 वर्षीय शांतिबाई व 80 वर्षीय मांगीलाल को घायल हैं। अंकुश युवने ने बताया कि मलगांव में छः से सात मकानों में हमारे परिवार के लगभग 60 लोग निवास करते हैं। गुरुवार की रात को भेड़िये ने पांच लोगों पर हमला कर दिया। वहीं घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हमले के बाद सभी सुरक्षित हैं। कोई जनहानी नहीं हुई।

Leave a Reply