हाथरस। यूपी के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक मैक्स लोडर को पीछे से एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में रोडवेज बस मैक्स लोडर से टकरा गई।” उन्होंने बताया कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे।


