900 वादों में से नहीं किया एक भी पूरा, ना किए कर्ज माफ’- CM चौहान

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

खरगोन। जिले के सनावद में रोड शो के बाद आम सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने सब योजनाएं बंद की थीं। 900 वचन दिए थे, पूरे नहीं किए। उन्होंने कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा ने प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। लाडली बहना योजना नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। जनआशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री एक बजे सनावद नगर पहुंचे। पॉलीटिकल कॉलेज के पास लाडली बहनाओं से मिलने के बाद 1:29 पर रथ यात्रा के लिए रवाना हुए। रथ यात्रा ने पूरे नगर में 2:24 बजे तक तीन किलोमीटर तक भ्रमण किया। इसमें लगभग एक घंटे से अधिक का समय लगा। इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आम सभा को संबोधित किया।

भगवान ओंकारेश्वर का तीर्थ पूरे क्षेत्र के हालात बदल देगा।
उन्होंने लाडली बहना योजना सहित भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियां बताईं। शिवराज ने जनता से विशेषकर नारी शक्ति से पूछा- आप मुझे भाई मानती हो या मामा या मुख्यमंत्री, इस पर आवाज आई, भाई और और मामा। ओंकारेश्वर तीर्थ पूरे क्षेत्र के हालात बदल देगा मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा बन रही है, वह अद्भुत है। भगवान ओंकारेश्वर का तीर्थ पूरे क्षेत्र के हालात बदल देगा। दूर-दूर से लोग दर्शन करने आएंगे तो सनावद-बड़वाह होकर जाएंगे। भाजपा सरकार ने बहुत विकास कार्य किए हैं। सनावद में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला खरगोन जिले के ही भीकनगांव के लिए रवाना हुआ, वहां भी रोड के शो के बाद सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply