एजेंसी, फ्रेंकफर्ट, मुंबई । फ्रेंकफर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाले लुफ्थांसा कंपनी के एक विमान में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद उसे रविवार को उसके प्रस्थान स्थल पर लौटाया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को फ्रेंकफर्ट में ठहराया गया है और वे सोमवार को हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। लुफ्थांसा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘सोशल मीडिया पर बम की धमकी के बारे में अधिकारियों को पता चलने के बाद, अत्यधिक सावधानी बरतते हुए फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान एलएच752 को उसके प्रस्थान स्थल पर लौटा दिया गया।’ वेबसाइट के मुताबिक, तय कार्यक्रम के अनुसार विमान को देर रात 1.20 बजे हैदराबाद में उतरना था।
इधर, दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, बीच रास्ते में ही वापस लौटी
मुंबई। हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के एक विमान में पायलट को तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद उसे सोमवार को अपने मूल हवाई अड्डे पर लौटाया गया। जानकारी के अनुसार हॉन्गकॉन्ग से फ्लाइट संख्या एअर इंडिया315 ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को सिस्टम में कुछ खराबी लगी। जिसके चलते विमान को बीच हवा से ही वापस लौटना पड़ा। हॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट पर विमान की सेफ लैंडिंग करवाई गई। सभी यात्री भी उसमें से उतर चुके हैं और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि हांगकांग से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे तुरंत वापस लौटना पड़ा था। वहीं, उड़ान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली में उतरना था। लेकिन पायलेट द्वारा तकनीकी खामिया पाए जाने के कारण फ्लाइट को वापस ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी सभी यात्री सुरक्षित हैं, तकनीकी टीमें विमान का निरीक्षण कर रही हैं।


