हिट एंड रन का दौर अब खत्म… इजरायल से युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की ललकार

अंतर्राष्ट्रीय ईरान नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, तेहरान| ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला खामेनेई ने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा है कि उनका देश कभी भी सरेंडर नहीं करेगा. उन्‍होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान अपने शहीदों के खून को कभी नहीं भूलेगा. खामेनेई ने कहा कि अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि ईरान, अमेरिका के किसी भी हस्तक्षेप का जोरदार जवाब देगा. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को खामेनेई को वॉर्निंग दी थी और कहा था कि ईरान को ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ कर देना चाहिए.

खत्‍म हुआ हिट एंड रन का दौर
मैहर न्‍यूज एजेंसी पर खामेनेई का लाइव प्रसारण हुआ था. इसी लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान खामेनेई ने इजरायल को कड़ी चेतावनी भी दी. उन्‍होंने कहा कि उसे ‘अपनी गलती की सजा मिलेगी.’ खामेनेई ने कहा, ‘जायोनी शासन को यह जान लेना चाहिए कि हिट-एंड-रन का दौर अब खत्‍म हो चुका है और उन्हें उनके अपराधों की सजा मिलेगी.’ ईरानी नेता की टिप्पणी उनके पहले के टेलीविजन संबोधन के कुछ ही घंटों बाद आई है. अयातुल्‍ला खामेनेई ने कहा कि तेहरान ‘धमकी की भाषा’ का जवाब नहीं देता. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पर इजरायल का हमला एक बहुत बड़ी गलती है.

थोपे गए युद्ध को मिलेगा जवाब
खामेनेई ने अमेरिका को भी एक कड़ा संदेश जारी किया. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका को पता होना चाहिए कि ईरान कभी सरेंडर नहीं करेगा. साथ ही किसी भी अमेरिकी हमले के गंभीर नतीजे होंगे और ऐसा जवाब मिलेगा जिसकी कभी भरपाई नहीं हो पाएगी.’ खामेनेई ने विदेशी ताकतों के खिलाफ सख्त चेतावनी भी जारी की है. उन्‍होंने साफ-साफ कहा है कि उनका देश ‘एक थोपे गए युद्ध के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा. ठीक उसी तरह जैसे वह एक थोपे गए शांति के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा.’

ट्रंप ने दी थी चेतावनी
बुधवार की सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल ने एक के बाद एक हवाई हमले किए हैं. बताया जा रहा है कि ईरान के परमाणु और मिलिट्री स्‍ट्रक्‍चर को कमजोर करने के मकसद से एक हफ्ते तक चले सैन्य अभियान में यह अब तक का सबसे बड़ा अब तक का सबसे तेज हमला है. ये हमले ट्रंप की तरफ से ईरान के लोगों को जगह छोड़ने की चेतावनी देने और ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग करने के कुछ ही घंटों बाद हुए हैं.

ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र निकाले गये, आज देर रात तक दिल्ली पहुंचेंगे
इजराइल और ईरान के बीच लगातार युद्ध जारी है और वहां के तेहरान में मौजूद भारतीय फंसे हुए थे, जिससे भारत में रह रहे इनके माता पिता सहमे हुए थे, लेकिन भारत सरकार ने सभी माता पिता के चेहरे पर मुस्कान ला दी। मतलब खबर आ रही है कि, तेहरान में मौजूद भारतीय छात्रों को शहर से बाहर निकाल दिया गया है। उनमें से 110 छात्रों को गुरुवार सुबह 2 बजे आर्मेनिया से दोहा होते हुए दिल्ली (Delhi) पहुंचेंगे। दूतावास द्वारा की गई व्यवस्था के तहत वे सीमा पार करके आर्मेनिया पहुंच गए हैं। जम्मू और कश्मीर छात्र संघ के मुताबि क, इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी से कश्मीर के 90 छात्रों सहित लगभग 110 भारतीय छात्रों को निकाला है। ये छात्र मंगलवार को आर्मेनिया पहुंचे है। बुधवार सुबह उन्हें येरेवन एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट के जरिए दोहा लाया गया। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।छात्रों के आज बुधवार देर रात 12 बजे तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने की उम्मीद है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के कार्यालय से जानकारी सामने आ रही है कि, भारत सरकार ने छात्रों को फ्री में टिकटें उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा कश्मीर से संबंधित छात्रों के लिए दिल्ली से श्रीनगर तक की यात्रा के लिए भी टिकट सरकार ने दिया है, ताकि वे अपने घर सुरक्षित पहुंच सकें।

Leave a Reply