सीएम यादव ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी वाले आज निकाल रहे न्याय यात्रा

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश से गुजर रही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया, आज वे लोग न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस ने बहुत लंबे समय शासन किया है, लेकिन चुनाव के समय में कोई अपने दल का विचार ना करते हुए, इस तरह समय ज़ाया कर रहा है, तो ये उनका विषय है। आज उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन करने जा रहे गांधी के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन देव दर्शन की नगरी है। गांधी भगवान के अच्छे से दर्शन कर लें, ऐसी उन्हें शुभकामना है। मध्य प्रदेश की धरती पर भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे, लेकिन वे पश्चाताप भी करें कि भगवान राम का न्योता उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया? वे जनता से माफी मांगें, गांधी स्पष्टीकरण दें। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव के टापू पर वे अपनी यात्रा जिस भाव से कर रहे हैं, वो कभी फलीभूत नहीं होगी क्योंकि जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया वो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। अपने अपराधों पर कांग्रेस आज सार्वजनिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगती?

सीएम मोहन ने कहा- राहुल गांधी को सद्बुद्धि दे भगवान, राम मंदिर का न्योता ठुकराने के लिए करें पश्चाताप

राहुल गांधी के उज्जैन में भगवान महकाल के दर्शन करने और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन देव दर्शन करने की नगरी है। वे भगवान के अच्छे से दर्शन कर लें। मध्य प्रदेश की धरती पर भगवान उनको सद्बुद्धि दे लेकिन वे पश्चाताप भी करें कि श्रीराम मंदिर का न्योता उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया? जनता से माफी मांगें। भोपाल में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना है। उनके (राहुल गांधी) एक नेता उस मंदिर के स्थान पर एक देवस्थान तोड़ा गया, उसको पश्चाताप करते हैं, इस पर भी स्पष्टीकरण भी दें। शांति और सद्भाव के टापू मध्य प्रदेश में वे अपनी यात्रा जिस भाव को लेकर कर रहे हैं, वो कभी फलीभूत नहीं होगी क्योंकि जीवनभर जिस पार्टी ने अन्याय किया वो न्याय यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, उस दौरान किए गए अपराधों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

मारीच से तुलना
वहीं, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि एक मारिच था जिसने प्रभु श्रीराम से छल किया था और दूसरे राहुल गांधी हैं जो महाकाल मंदिर में ढोंग और पाखंड दिखा रहे हैं। देवों के देव महादेव के दर्शन करने के लिए उज्जैन महाकाल गए राहुल ने देखिए कैसे यात्रा के दौरान महादेव के नाम अंकित अंगवस्त्र लेने से मना कर दिया और दूसरी तरफ कैमरों के लिए मंदिर में छद्म चुनावी हिंदू बन ‘महादेव के नाम अंकित अंगवस्त्र’ पहन फोटो खिंचवा रहे हैं।

घमंडिया गठबंधन की मति भ्रष्ट हो गई है, इसलिए श्रीराम के विरोध में ही बोलते हैं
राहुल गांधी के जय श्रीराम पर विवादित बयान को लेकर भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राम राज्य में कोई भूखा नहीं रहता है। केवल भ्रष्टाचारी ही भूखे मरेंगे, क्योंकि मोदी न खाएगा न खाने देगा। घमंडिया गठबंधन की मति भ्रष्ट हो गई है, इसलिए ये जब भी बोलते हैं श्रीराम के विरोध में ही बोलते हैं। जो राम और राष्ट्र के विरुद्ध गलत बोलेगा, उसका ऐसा हश्र होगा कि ढूंढ़ने से भी नहीं मिलेंगे।

Leave a Reply