एजेंसी, गोगामुख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के लोकसभा चुनाव रण में हुंकार भरते हुए दावा किया कि इस बार राज्य में बीजेपी और एनडीए की जीत की हैट्रिक लगना बिल्कुल तय है। धेमाजी के गोगामुख में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘तथाकथित राजकुमार’ की हार का शतक अब करीब है। पीएम मोदी ने असम में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए धेमाजी और बिस्वनाथ में दो महत्वपूर्ण जनसभाएं कीं।
Here are glimpses from today’s rally at Gogamukh. It is clear that the people of Assam relate with the good governance agenda of NDA, which is why they will again bless us in the elections. The people have seen how Congress ignored the state and left their aspirations… pic.twitter.com/hAd94Oi0I4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम में एक जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। ममता बनर्जी ने कहा कि जब बंगाल देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, उस समय भाजपा का वजूद भी नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बंगाल का पैसा लूट रहे हैं और लगातार झूठ बोल रहे हैं। राम नवमी के बहाने भी उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि वे हथियारों के साथ सड़कों पर निकलते हैं।
इस बीच, कांग्रेस की स्टार प्रचारक और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा असम के डिब्रूगढ़ पहुंचीं, जहां उन्होंने राज्य सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने कहा कि असम में इस वक्त ‘डबल गुलामी’ वाली सरकार चल रही है, जो पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां सब कुछ डरा-धमकाकर किया जा रहा है और राज्य में माफिया व सिंडिकेट राज हावी हो चुका है।
ये भी पढ़े : वाराणसी में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता : मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- साझा विरासत के साथ मिलकर रचेंगे विकास का नया इतिहास
चुनाव से जुड़ी अन्य बड़ी गतिविधियों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल में सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर लगातार दूसरे दिन अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। पार्टी का दावा है कि फॉर्म 6 के आवेदनों को जमा करने में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है, जिसकी जांच चुनाव आयोग को करनी चाहिए। इसके अलावा बशीरहाट के एक बूथ पर 125 मतदाताओं के नाम कटने से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए नादिया जिले के एक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) सयंतन भट्टाचार्य को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है।
वहीं दक्षिण भारत की राजनीति में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तिरुचिरापल्ली में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि वे करुणानिधि के बेटे हैं और अपनी बात के पक्के हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जो कहती है वही करके दिखाती है। पूरे देश में इस वक्त चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं और सभी बड़े नेता जनता को लुभाने में जुटे हैं।


