मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, ‘किसान कल्याण वर्ष’ और विकास कार्यों पर लिया मार्गदर्शन

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को विशेष रूप से मध्य प्रदेश में मनाए जा रहे ‘किसान कल्याण वर्ष’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और कृषि के आधुनिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। डॉ. यादव ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और अब तक हुई प्रगति का ब्योरा भी साझा किया।

ये भी पढ़े : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी, नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा की मौत की आशंका जताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की और भविष्य के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन किया। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत जारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अपना आशीर्वाद और अमूल्य सुझाव दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply