मोफक्करुल इस्लाम

मालदा में जजों को बंधक बनाने वाला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, भागने की फिराक में एयरपोर्ट से धराया

देश/प्रदेश पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय

एजेंसी, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक बंधक बनाकर रखने की वारदात के पीछे के मुख्य मास्टरमाइंड वकील मोफक्करुल इस्लाम को हिरासत में ले लिया है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि शुक्रवार को की है। जानकारी के अनुसार मोफक्करुल इस्लाम को उत्तर बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से उस वक्त दबोचा गया जब वह राज्य से बाहर फरार होने की कोशिश कर रहा था।

घेराव और बंधक बनाने की यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की शाम को मालदा के कालियाचक-द्वितीय ब्लॉक विकास कार्यालय में घटित हुई थी। उस समय वहां वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण के काम में तीन महिला जजों सहित सात न्यायिक अधिकारी जुटे हुए थे। तभी असामाजिक तत्वों की एक हिंसक भीड़ ने उन्हें वहां घेर लिया और काफी देर तक बंधक बनाए रखा।

ये भी पढ़े : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ पुलिस ने खाली कराया परिसर और तलाशी अभियान शुरू

इन अधिकारियों को काफी मशक्कत के बाद देर रात ही वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका था। इस गंभीर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने इस घटना पर पश्चिम बंगाल की सरकार और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही न्यायालय ने जजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां केंद्रीय बलों को तैनात करने के सख्त निर्देश भी जारी किए हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply