महाराष्ट्र में गरजे पीएम मोदी, कहा- दूसरे चरण का मतदान खत्म होने तक भाजपा 2-0 से आगे

महाराष्ट्र मुंबई राजनीति राष्ट्रीय राष्ट्रीय

: पीएम मोदी ने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद भाजपा 2-0 से आगे चल रही है। 

महाराष्ट्र कोल्हापुर / लोकसभा चुनाव के बीच अलग अलग पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार जनसभाएं कर रहे हैं और विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोल्हापुर महाराष्ट्र का फुटबॉल केंद्र है। यहां युवाओं के बीच फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैं फुटबॉल की भाषा में बोलूं तो लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद भाजपा 2-0 से आगे है

‘कश्मीर में धारा- 370 बहाल करना है कांग्रेस का एजेंडा’
पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस को एहसास हो चुका है कि वे एनडीए के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड का मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्र-विरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण का उपयोग किया जा रहा है और अब उनका एजेंडा यह है कि वे कश्मीर में धारा 370 बहाल करेंगे।

Leave a Reply