एजेंसी, पंजाब। मनोरंजन इंडस्ट्री पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का एक भयानक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। महज 37 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई है। जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सिंगर अब हमारे बीच नहीं रहे।
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की एक्टसीडेंट में मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन सिद्धू का दर्दनाक एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू रात करीब 12 बजे शूटिंग पूरी कर अपने गांव ख्याला कलीं वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, उनकी गाड़ी की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि सिंगर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सिंगर को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।


