ममता सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ईडी : सीबीआई जांच की मांग, रेड के दौरान फाइल ले जाने का आरोप

ममता सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ईडी : सीबीआई जांच की मांग, रेड के दौरान फाइल ले जाने का आरोप

देश/प्रदेश नई दिल्ली पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को ममता सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। बंगाल सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की है। सरकार की मांग है कि उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए।

ईडी का आरोप है कि गुरुवार को पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म (आई-पीएसी) के ऑफिस और उनके डायरेक्टर के घर हुई तलाशी के दौरान राज्य सरकार की ओर से रुकावट डाली गई। ईडी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्टरूम में हंगामे के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई 14 जनवरी के लिए टाल दी। सीएम ने कोलकाता में पैदल मार्च भी निकाला था। इसके बाद ईडी पर दो एफआईआर भी दर्ज कराईं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रितपक्ष सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ बयान दिए थे।

कोयला घोटाले का पैसा शाह को भेजा गया
ममता ने आरोप लगाया है कि कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं। इस पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बनर्जी को मानहानि का नोटिस भेजा। नोटिस में उन्होंने 72 घंटे के भीतर कथित आरोपों से जुड़े सभी सबूत पेश करने की मांग की गई।

अब पूरे मामले को समझिए
– 8 जनवरी: टीएमसी के आईटी हेड के ठिकानों पर ईडी की रेड
8 जनवरी को ईडी की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं। ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे आई-पीएसी के ऑफिस भी गईं। उन्होंने कहा- गृहमंत्री मेरी पार्टी के दस्तावेज उठवा रहे हैं। ईडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

– 9 जनवरी: ममता बनर्जी ने कोकाता में मार्च निकाला
9 जनवरी को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो एफआईआर भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला। इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं।

टीएमसी सांसदों ने दिल्ली में किया था प्रदर्शन
शुक्रवार सुबह को टीएमसी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर भी प्रदर्शन किया था। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा।

ये भी पढ़े : बजट 2026 : एक फरवरी को पेश किया जाएगा देश का बजट, कैबिनेट कमेटी ने दिया बड़ा अपडेट

Leave a Reply