भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल के दौरन राहुल गांधी ने कहा- मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की

भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल के दौरन राहुल गांधी ने कहा- मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। लोकसभा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। इस वजह से उन्होंने हिंदुस्तान और किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया। राहुल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बोल रहे थे। कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में किसान चौपाल बुलाई थी। इस दौरान राहुल ने कहा, हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। मैं चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहता था। राहुल ने कहा- मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया।

ये भी पढ़े : कोझिकोड निगम की बिल्डिंग का कंक्रीट स्लैब गिरने से हादसा : 4 लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

राहुल गांधी के भाषण की 5 बड़ी बातें
– मोदी ने बिना कैबिनेट से पूछे अमेरिका से डील की- प्रधानमंत्री ने लोकसभा से निकलते ही ट्रंप को फोन किया और बिना कैबिनेट से सलाह लिए डील के लिए तैयार होने की बात कह दी।
– किसानों और देश के हित से समझौता किया- सरकार ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में सोया, कपास और भुट्टा बेचने की छूट देने की तैयारी कर ली है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा।
– अमेरिका से ट्रेड डील दबाव में की गई – अमेरिका से ट्रेड डील दबाव और धमकी के कारण किया गया। एपस्टीन फाइल और अडाणी से जुड़े मामलों की वजह से सरकार झुकी।
– भारत को कुछ नहीं मिला, उल्टा नुकसान होगा – इस डील से भारत को कोई फायदा नहीं हुआ। भारत को ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा और हर साल अमेरिका से भारी मात्रा में सामान खरीदना पड़ेगा।
– देश की इंडस्ट्री और टेक्सटाइल सेक्टर पर खतरा – अगर अमेरिका से कपास और अन्य सामान सस्ते में आएंगे, तो भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री और स्थानीय उद्योग कमजोर हो जाएंगे।

खड़गे बोले- मोदी ने किसानों के साथ छल किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी, सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया। मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या देश को बेचने की बात करते थे। मोदीजी कांग्रेस शासन में पैदा हुए, उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए।

खड़गे के भाषण की 3 बड़ी बातें
– प्रधानमंत्री को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए- अगर नाम बदलना ही राजनीति है तो प्रधानमंत्री को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए, क्योंकि उनका जन्म कांग्रेस शासनकाल में हुआ था। उन्होंने मनरेगा समेत कई योजनाओं के नाम बदलने पर सवाल उठाए।
– मोदी ट्रम्प के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं रखते- प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने मजबूती से अपनी बात नहीं रख पाते और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दबाव में फैसले लेते हैं।
– सरकार अमेरिकी दबाव में फैसले ले रही- पहले भारत को व्यापार में लाभ होता था, लेकिन अब नीतियां ऐसी हैं कि देश को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार अमेरिकी दबाव में फैसले ले रही है, जिससे किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply