मध्यप्रदेश में मंत्रियों के नामों पर अब तक सहमति नहीं : सीनियर विधायकों पर फंसा पेंच

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में कौन-कौन से चेहरे होंगे, इस पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण व लोकसभा सीटों के गणित में मामला उलझ गया है। वहीं सीनियर विधायकों को लेकर भी पेंच फंस गया है, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों को लेकर दिल्ली में आज एक बार फिर बैठक होगी।

Leave a Reply