महिला कांग्रेस का प्रदर्शन : मंत्री विजय शाह के बंगले पर जा रही नेत्रियों को रोका, कई गिरफ्तार

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शाह के बंगले पर प्रदर्शन करने जाते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया सैकड़ों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने रतलाम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी। महिला कांग्रेस इसीलिए उनका इस्तीफा मांग रही है।

कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस
महिला कांग्रेस ने सरकार से मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह श्यामला हिल्स में विजय शाह के बंगले पर प्रदर्शन करने के लिए जुलूस के रूप में रवाना हुआ। सभी महिलाएं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुई और वहां से जुलूस के रूप में रवाना हुईं।

शिवाजी नगर चौराहे पर रोका
महिलाओं को शिवाजी नगर चौराहे पर रोक दिया।महिलाओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की कि तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया गया। इस पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिलाओं का अपमान मंजूर नहीं : रीना
इस आंदोलन के बाद रीना बौरासी सेतिया ने कहा है कि महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा किसी भी हालत में मंजूर नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार का जो भी मंत्री महिलाओं का अनादर करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ हम मोर्चा संभालेंगे। विजय शाह का मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि महिलाओं को लेकर इतने खराब विचार रखने वाले इस मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाएं। आने वाले दिनों में महिला कांग्रेस के द्वारा विजय शाह के खिलाफ और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बाघ की मौत मामले महिला सरपंच समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, घर से बरामद हुए नाखून और बाल

Leave a Reply