मंच पर तिलमिलाए पूर्व सीएम कमलनाथ, बोले- कान खोलकर सुन लें टीआई…

छिंदवाड़ा प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

छिंदवाड़ा| मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें टीआई पर जमकर भड़ास निकाली है।

टीआई को कमलनाथ ने दी हिदायत

कमलनाथ ने कहा कि मैं तो पुलिसवालों को कहता हूं कि अपनी वर्दी की इज्जत करिए। सबसे पहले आप अपनी वर्दी की इज्जत करिए और जो मैंने टीआई की बात सुनी। ये टीआई हैं कहां। ये सब कान खोलकर सुन लें…कि कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी। हम भी देखेंगे आगे का समय भी आएगा। और अपनी वर्दी आप सुरक्षित रखिए ये मैं टीआई को कहता हूं।

बीजेपी का बिल्ला जेब में रखकर चलने वाले…

आगे पूर्व सीएम ने कहा कि जो बीजेपी का बिल्ला अपनी जेब में रखकर चलते हैं। कुछ होते हैं तो बीजेपी बिल्ला ऊपर लगा लेते हैं। ये टीआई ने तो बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लिया है। पुलिस प्रशासन जनता की सेवा के लिए है। जनता को सुरक्षित रखने के लिए है। पर अगर ये किसी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते है। ये कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। आज आपको सही भाव मिले।

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की जनता के साथ हो रहा भेदभाव
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा और पांढुर्ना की जनता के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है, लेकिन छिंदवाड़ा की जनता को पेट्रोल तक नहीं मिल रहा। कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घबराएं नहीं, समय बदलेगा और सत्य की जीत होगी।

Leave a Reply