चमोली में हुए एवलांच में दबे 4 मजदूरों की मौत, 5 लोगों की तलाश अभी भी जारी

उत्तराखंड राष्ट्रीय राष्ट्रीय

देहरादून| उत्तराखंड में आए हिमस्खलन की वजह से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 52 से अधिक श्रमिकों के फंसने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पीएम मोदी ने सीएम धामी से बात करके राहत और बचाव अभियान की जानकारी ली। सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वहीं सीएम धामी ने चार मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। वहीं, पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया है कि बर्फ में दबे चार मजदूरों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है। जबकि 46 मजदूर सुरक्षित हैं।

सीएम धामी भी मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने बताया हिमस्खलन में गम्भीर रूप से घायल जिन तीन लोगों का इलाज माणा आई टी बी पी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें आज शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ सेना अस्पताल में लाया गया है। बताया गम्भीर रूप से घायल और उपचार के लिए लाये गये घायलों की स्थिति नियंत्रण में है। मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी और एवलांच आने की घटनाओं के बीच एहतियात बरतने की सलाह भी दी है। खासतौर पर ऐसे इलाकों में मानवीय गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखने की सलाह दी गई है, जहां बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। ऐसे स्थानों पर रुकने या आश्रय लेने का सुझाव दिया गया है, जहां पर मलबा गिरने, एवलांच आने या बर्फ टूटने का खतरा न हो।

Leave a Reply