भोपाल मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है, केंद्रीय मंत्री खट्टर दिखाएंगे हरी झंडी, 7 दिन फ्री यात्रा

भोपाल मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है, केंद्रीय मंत्री खट्टर दिखाएंगे हरी झंडी, 7 दिन फ्री यात्रा

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। राजधानी भोपाल के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित भोपाल मेट्रो का सफर 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस भव्य कार्यक्रम में जुड़ेंगे। शुरुआत में यात्रियों के लिए सात दिनों तक मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

21 दिसंबर को कमर्शियल रन की तैयारी

भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन की तारीख लगभग तय हो गई है। हालांकि बीजेपी संगठन और सरकारी अधिकारियों के बीच तारीख को लेकर मंथन जारी है और यह 20 दिसंबर भी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री खट्टर तीन कोच वाली फूलों से सजी मेट्रो में बैठकर शहर का नजारा देखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही 21 दिसंबर को मेट्रो की शुरुआत की पुष्टि कर चुके हैं।

सीएमआरएस ने दिया ग्रीन सिग्नल

भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए सभी तकनीकी और सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी हैं। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम ने 12 से 15 नवंबर तक डिपो, ट्रैक और ट्रेन का निरीक्षण किया। टीम ने विस्तृत निरीक्षण के बाद परियोजना को ‘ओके रिपोर्ट’ और ग्रीन सिग्नल जारी किया। अब केवल हरी झंडी दिखाने का इंतजार है।

स्टेशनों का काम अंतिम चरण में

ऑरेंज लाइन के कमर्शियल रन के लिए स्टेशनों के अंदर और बाहर का जरूरी काम लगभग पूरा हो चुका है।
– सुभाष नगर, रानी कमलापति, एमपी नगर, केंद्रीय स्कूल, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स स्टेशनों के बाहर शेष कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।
– स्टेशनों पर एस्केलेटर और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था पूरी की जा चुकी है।
तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन एक बार में 750 यात्रियों को ले जा सकती है। शुरुआत में एक ट्रेन अप-डाउन करेगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर दो से तीन अतिरिक्त मेट्रो चलाने की तैयारी है।

मेट्रो की रफ्तार और ट्रायल रन

सुभाष नगर से एम्स तक ट्रैक पर ट्रायल रन चल रहा है। मेट्रो की रफ्तार:
– न्यूनतम: 30 किमी/घंटा
– अधिकतम: 80 किमी/घंटा
कुछ स्थानों पर इसे 100–120 किमी/घंटा की रफ्तार से भी जांचा गया।

यात्रियों के लिए 7 दिन मुफ्त सफर और टिकट छूट

– उद्घाटन के बाद पहले 7 दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा।
– इसके बाद अगले 3 महीनों तक टिकट पर छूट: क्रमशः 75%, 50% और 25%।
– छूट समाप्त होने के बाद न्यूनतम किराया ₹20 और अधिकतम किराया ₹80।
यह किराया मॉडल इंदौर मेट्रो मॉडल के समान अपनाया गया है।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी का दावा : संसद में बेहद नर्वस दिखे अमित शाह, बहस की चुनौती पर चुप्पी ;

Leave a Reply