बोधना शिवानंदन

11 साल की भारतीय मूल की बोधना का शतरंज की दुनिया में दबदबा, दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर बनीं इंग्लैंड की नंबर 1 शतरंज सनसनी

खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय शतरंज

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय मूल की शतरंज की उभरती हुई सितारा बोधना शिवानंदन ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की ताजा रेटिंग लिस्ट में इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का गौरव हासिल कर लिया है। महज 11 साल की छोटी सी उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली बोधना के माता-पिता साल 2007 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर से इंग्लैंड जाकर बस गए थे। वर्तमान में बोधना के पास 2366 रेटिंग अंक हैं। उत्तरी लंदन में रहने वाली और प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही इस छात्रा ने फिडे की सूची में चार बार की ब्रिटिश महिला चैंपियन लैन याओ को पीछे छोड़ दिया है। 25 वर्षीय लैन याओ को पछाड़कर बोधना अब इंग्लैंड के खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 100 महिला खिलाड़ियों की सूची में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है, जहां वह अभी 72वें पायदान पर काबिज हैं। इंग्लैंड के शतरंज महासंघ ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इस शानदार कामयाबी की घोषणा की है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, हैरो की रहने वाली इस स्कूली छात्रा के लिए यह एक असाधारण उपलब्धि है। बोधना ने साल 2020 में कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान शतरंज के खेल को अपनाया था। उन्हें यह खेल उस समय मिला जब उनके पिता एक पुराने बैग को कचरे में फेंकने जा रहे थे, जिसमें शतरंज का बोर्ड और मोहरे रखे हुए थे।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री मोहन यादव का ममता सरकार पर प्रहार : कहा- बंगाल में युवा हो रहा कंगाल और बांग्लादेशी बन रहे मालामाल, अब दीदी को बाय-बाय कहने का समय

भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी बोधना शिवानंदन की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी है। सुनक ने उस समय को याद किया जब उन्होंने अपने सरकारी आवास पर इस नन्ही खिलाड़ी के साथ एक मैच खेला था। ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि महज 11 वर्ष की उम्र में इंग्लैंड की सबसे बेहतरीन महिला शतरंज खिलाड़ी बनने पर बोधना शिवानंदन को ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि हम एक बार डाउनिंग स्ट्रीट गार्डन में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं, इसलिए उनकी इस शानदार कामयाबी को देखकर उन्हें जरा भी आश्चर्य नहीं हो रहा है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply