एजेंसी, कोलकाता। सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करना काफी भारी पड़ गया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोंका गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। अभिषेक ने आईपीएल नियमों के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है। नियमों के मुताबिक लेवल एक के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होता है।
STORY | Abhishek Sharma fined 25% of match fee for showing dissent at umpire’s decision
Sunrisers Hyderabad vice-captain Abhishek Sharma has been fined 25 per cent of his match fees and has also accumulated one demerit point for breaching the IPL Code of Conduct during his… pic.twitter.com/7LdjNJaUdv
— Press Trust of India (@PTI_News) April 3, 2026
अभिषेक ने इस मैच में मात्र 21 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 65 रनों के बड़े अंतर से जीता, जो इस मौजूदा टूर्नामेंट में उनकी पहली जीत भी साबित हुई है। अभिषेक ने अपनी इस पारी में चार चौके और इतने ही छक्के जड़े थे, लेकिन टीवी अंपायर नितिन मेनन के एक निर्णय पर अपनी नाराजगी जाहिर करने की वजह से उन पर यह बड़ा आर्थिक दंड लगाया गया है।
ये भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, डीजीपी और गृह सचिव को फटकार लगाते हुए जांच के दिए आदेश
मैच के नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर आगे की तरफ कूदते हुए अभिषेक का कैच पकड़ा था। हालांकि उस समय इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल रहे थे कि कैच पूरी तरह साफ सुथरे ढंग से लिया गया है। इसके बावजूद अंपायर नितिन मेनन ने इस कैच को सही माना और खिलाड़ी को आउट दे दिया, जिस पर अभिषेक शर्मा ने अपनी कड़ी असहमति व्यक्त की थी। इसी व्यवहार के चलते बीसीसीआई ने उन पर यह कार्रवाई की है।


