बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट : ‘लियो’ की आंधी में उड़ गई ‘जवान’, 2 दिनों में 100 करोड़ पार

बॉलीवुड मनोरंजन

मुंबई| लियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में कुल ₹64.80 करोड़ की कमाई की। यहां लियो का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी है। सैकनिलक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अपने दूसरे दिन सभी भाषाओं में भारत में 36.00 करोड़ की कमाई कर सकती है।

जवान को भी लियो ने पीछे छोड़ा
लियो ने 2023 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 46.10 करोड़ की कमाई की। इसने शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ दिया, जिसने भारत में पहला शो शुरू होने से पहले कुल 41 करोड़ रुपये के टिकट बेचे थे। पहले दिन 66-69 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर शुरुआत के बाद, लियो आज एक दिन में 30 करोड़ से अधिक की कमाई करने की उम्मीद कर रही है, इस प्रकार केवल 2 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 43 दिनों तक 638.03 का करोबार किया है वहीं, 20 अक्टूबर सातवें शुक्रवार को जवान ने 25 लाख का कलेक्शन किया है ये आंकड़े शाम होते-होते कम ज्यादा हो सकते हैं। फिल्म ने अब तक 640 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट शेयर करने वाली साइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने आंध्र प्रदेश में 39.59 हजार, बिहार में 2.42 लाख, छत्तीसगढ़ में 5.22 लाख, गोवा में 47.98 लाख, झारखंड में 85.42 हजार, महाराष्ट्र में 20.78 और दिल्ली में 16.74 लाख रुपये के करीब फर्स्ट डे की एडवांस बुकिंग हुई है। कहीं भी ये आंकड़ा 1 करोड़ के बिजनेस को छू नहीं पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग का ग्रॉस कलेक्शन देश भर में 1.15 करोड़ रुपये रहा है।

Leave a Reply