बेंगलुरु| वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैचों में हार के बाद लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेंगलुरु में पाकिस्तान को 62 रन से हराते हुए वापसी का सफर बरकरा रखा. डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के विस्फोटक शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 367 रन का स्कोर खड़ा किया था. पाकिस्तान ने इसका जवाब तो जोरदार अंदाज में दिया लेकिन एडम जैम्पा और मार्कस स्टोइनिस ने दमदार गेंदबाजी से अपनी टीम की वापसी कराई और पाकिस्तान को फिर से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से रोक दिया. पाकिस्तान की चार मैचों में ये लगातार दूसरी हार है.


