बुरहानपुर में बोले शिवराज- भगवान राम के होर्डिंग हटवाने वाले कांग्रेसियों लोगों के दिलों से भगवान राम को कैसे निकालोगे

भोपाल मध्‍य प्रदेश

बुरहानुपर। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भगवान श्रीराम की इंट्री हो गई है। शनिवार को बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट के धूलकोट में आयोजित चुनावी सभा में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि भगवान राम के पोस्टर निकलवाले के लिए कांग्रेसी चुनाव आयोग में शिकायत कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि भगवान राम के पोस्टर लगें। पहले कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। अब भाजपा सरकार ने मंदिर भी बनवा दिया और श्रीराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 नवंबर भी तय कर दी है। कांग्रेसी पोस्टर तो निकलवा सकते हैं, लेकिन श्रीराम करोड़ों लोगों के दिल में बसे हैं, उन्हें कैसे निकालोगे।

बुरहानपुर में बोले शिवराज- करोड़ों लोगों के दिल में बसे श्रीराम को कैसे निकालोगे
चौहान ने कहा, भगवान राम हमारे अस्तित्व हैं और रोम-रोम में बसे हैं। पहले कांग्रेस श्रीराम के अस्तित्व को ही नकारते थे। इन्होंने कोर्ट में इस बात का शपथ पत्र तक दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर भी तंज कसा। शिवराज सिंह ने कहा कि आज झूठ की दुकान खोलने दमोह में कांग्रेस की एक नेत्री भी आई है। इन्होंने पहले किसानों की कर्ज माफी का झूठ बोला था। फिर इसी तरह के झूठ बोल कर लोगों को बरगाने का प्रयास कर रहे हैं। काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, बार-बार नहीं। मुख्यमंत्री चौहान ने आदिवासी महिलाओं के साथ बैठकर मक्के की रोटी, भाजी और चटनी खाई।

देवताओं को भी ऐसा स्वादिष्ट भोजन नसीब नहीं
मंच पर आने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या पूजन किया और आदिवासी महिलाओं के साथ बैठकर मक्के की रोटी, भाजी और चटनी खाई। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू मौजूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने महिला नेत्रियों को भी एक-एक निवाला खिलाया। मंच पर आते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बहनों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट भोजन को चखकर अभिभूत हो गए। ऐसा भोजन शायद देवताओं को भी नसीब नहीं होता होगा। इस भोजन में बहनों का प्यार मिला होने के कारण यह इतना स्वादिष्ट बना।

एक परिवार एक रोजगार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि धूलकोट क्षेत्र की चिंता कांग्रेस ने कभी नहीं की। यहां भाजपा ने दस हजार पट्टे बांटे हैं। अभी छह हजार प्रक्रिया में हैं। हर व्यक्ति को उसका वाजिब हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा सरकार का संकल्प है कि एक परिवार को कम से कम एक रोजगार अवश्य मिले। चाहे वह मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से मिले अथवा अन्य योजनाओं से मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें बहनों के लिए आरक्षित कर एतिहासि क काम किया है। बुरहानपुर जिले में तो सौ प्रतिशत आरक्षण कर दिया। यहां दोनों विधानसभा से उम्मीदवार महिला हैं।

सुमित्रा कास्डेकर से बोले- चिंता मत करना तुम्हारा ध्यान रखूंगा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस बार नेपानगर की विधायक सुमित्रा कास्डेकर को टिकट नहीं मिला। इससे पहले मंजू दादू को नहीं मिला था। मैंने कहा था कि मंजू चिंता मत करना। तुम्हारा ख्याल रखूंगा। इसी तरह सुमित्रा से भी कहता हूं कि तुम्हारा सम्मान, स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से नीचे उतरकर आदिवासी समाजजन के साथ नृत्य भी किया।

Leave a Reply