‘एक्स’ पर पीएम मोदी का जलवा, भारत में बीते 30 दिनों में सबसे ज्यादा पसंद किए 10 ट्वीट में से 8 प्रधानमंत्री के

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। पीएम मोदी की ‘एक्स’ पर जबरदस्त लोकप्रियता है, इसका सबूत इस बात से मिलता है कि बीते 30 दिनों में भारत में जिन 10 ट्वीट्स पर पर सबसे ज्यादा लाइक मिले हैं, उनमें से 8 ट्वीट पीएम मोदी के हैं। इन 10 ट्वीट में किसी किसी अन्य राजनेता का कोई ट्वीट शामिल नहीं है। पीएम मोदी का वह पोस्ट जिसमें उन्होंने भारत दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हिंदू धर्मग्रंथ, भगवद गीता की एक कॉपी भेंट की थी, उसे सबसे ज्यादा एंगेजमेंट मिला। इस पोस्ट को 6.7 मिलियन लोगों तक पहुंचा और 231के लाइक्स मिले।

पुतिन का दिल्ली में स्वागत
एक और पोस्ट, जिसमें पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत किया था, उसे भी काफी रिएक्शन मिले। इस पोस्ट को 10.6 मिलियन यूजर्स तक पहुंचा और 214के लाइक्स मिले।

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह
राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह पर पीएम मोदी के पोस्ट को भी काफी आकर्षित मिला, जिसे 140के लाइक्स मिले और 3.1 मिलियन यूजर्स तक पहुंचा। पीएम मोदी ने ध्वजारोहण समारोह पर लिखा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव देखना एक ऐसा पल है जिसका भारत और दुनिया भर में करोड़ों लोगों ने इंतजार किया था। अयोध्या में इतिहास रचा गया है और यह हमें प्रभु श्री राम द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए और भी प्रेरित करता है।

ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को बधाई
पीएम मोदी ने ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर बधाई संदेश दिया, जिसे 147के लाइक्स मिले और 5.5 मिलियन यूजर्स तक पहुंचा। पीएम मोदी को अब तक 29 देशों से सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं, जो एक दुर्लभ उपलब्धि है और यह उनके व्यक्तिगत राजनयिक प्रयासों और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
पुरस्कार मिलने के बाद आभार व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने सुल्तान हैथम बिन तारिक को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान “भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।”

ये भी पढ़ें : साइबर फ्रॉड का नया तरीका : अगर आपको पीडीएफ और एपीके फाइल के जरिए मैसेज आए तो सावधान, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

Leave a Reply