साइबर फ्रॉड

साइबर फ्रॉड का नया तरीका : अगर आपको पीडीएफ और एपीके फाइल के जरिए मैसेज आए तो सावधान, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

प्रादेशिक

एजेंसी, इंदौर। साइबर फ्रॉड का नया तरीका : मध्य प्रदेश के इंदौर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका सामने आया है। साइबर ठग अब ट्रैफिक के ई-चालान के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। व्हाट्सएप पर भेजी जा रही एक फर्जी पीडीएफ और एपीके फाइल के जरिए लोगों का मोबाइल हैक किया जा रहा है। इस पर क्लिक करने से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

इस तरह के मैसेज आए तो सावधान

दरअसल, साइबर ठग अब ट्रैफिक ई-चालान के नाम पर लोगों को फंसाने का नया तरीका अपना रहे हैं। अगर आपके व्हाट्सएप पर ई-चालान एपीके के नाम से कोई पीडीएफ या फाइल आती है, तो सावधान हो जाइए। इस फाइल को ओपन करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपका बैंक अकाउंट खाली किया जा सकता है। ठग इन दिनों साइबर ठग रेड सिग्नल क्रॉस करने या सिग्नल जंप करने के नाम पर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। यह मैसेज और पीडीएफ बिल्कुल ट्रैफिक विभाग द्वारा भेजे जाने वाले असली ई-चालान जैसे ही होते हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। इंदौर, जिसे मिनी मुंबई भी कहा जाता है, वहां से हर रोज इस तरह की सैकड़ों शिकायतें सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें : सीएम से कैलाश विजयवर्गीय बोले- आपके नाम से डराते अफसर… भरी बैठक में किया तंज

लोगों को आ रहे हैं इस तरह के मैसेज, साइबर ठगों के झांसे में आए कई लोग

हाल ही में बजरंग दल के एक पदाधिकारी भी इस साइबर फ्रॉड के जाल में फंस गए, जिनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी को भी इसी तरह का फर्जी ई-चालान भेजा गया था, लेकिन अधिकारी की सतर्कता से बड़ा फ्रॉड होने से बच गया। वही इस मामले में पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, पीडीएफ या एपीके फाइल को न खोलें। ई-चालान की जानकारी केवल ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ही जांचें। थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

Leave a Reply