पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 17 साल की इन्फ्लुएंसर की बेरहमी से हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

अंतर्राष्ट्रीय नई दिल्ली पाकिस्तान राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, इस्लामाबाद| पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार सना यूसुफ को घर में घुसकर गोली मार दी गई है। इस हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूरी जगह पर दहशत का माहौल है।

सना यूसुफ की घर में गोली मारकर हत्या
सना यूसुफ की हत्या पर पुलिस अधिकारियों के बयान दिया। उनके अनुसार, सना को एक अज्ञात व्यक्ति ने बहुत करीब से गोली मारी है। हमलावर मेहमान बनकर सना के घर में दाखिल हुआ था और हत्या को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से भाग गया। मीडिया रिपोर्टों में अब ये सामने आ रहा है कि घटना से ठीक पहले सना ने अपने घर के बाहर उस संदिग्ध शूटर से थोड़ी देर बातचीत की थी।

सना को लगी थी 2 गोली
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि संदिग्ध ने कई गोलियां चलाईं। सना को दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सना के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया है। अधिकारियों ने हत्या की पूरी जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी नहीं की है।

सना के इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से ज्यादा हैं फ़ॉलोअर्स
बता दें, सना यूसुफ एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार थीं। उनके इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे और लगातार उनकी लोकप्रियता में बढ़ रही थी, लेकिन अब सना की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर महज दो ही तस्वीरें वायरल हो रही हैं एक जिसमें सना मुस्कुरा रही हैं और दूसरी उनकी लहूलुहान तस्वीर।

Leave a Reply