ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए… राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस के शेर झुकते नहीं

नई दिल्ली प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, भोपाल, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी पर फिर से तीखा हमला किया है। राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिका के इशारे पर रोकने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल पर सरेंडर करने की बात कही। राहुल ने कांग्रेस की मजबूती का बात कहते हुए कहा कि उनकी पार्टी सुपरपावर के सामने नहीं झुकती है।

क्या-क्या बोले राहुल?
राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में कहा- ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए। इतिहास गवाह है, यही बीजेपी, आरएसएस का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि ये बीजेपी, आरएसएस वालों को मैं अच्छी तरह जानता हूं। इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, थोड़ा सा धक्का मारो। डरकर भाग जाते हैं। जैसे उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया, कहा- मोदी जी क्या कर रहे हो। नरेंदर.. सरेंडर… और जी हुजूर कर मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया। आगे राहुल ने कहा कि आपको एक समय याद होगा जब फोन कॉल नहीं आया था। 7th फ्लीट आई थी। 71 वन की लड़ाई में हथियार आए थे, एयरक्रॉफ्ट कैरियर आए थे। इंदिरा गांधी जी ने कहा कि मुझे जो करना है करूंगी। ये फर्क है…इनका कैरेक्टर है ये। सारे के सारे ऐसे हैं। आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्टी लिखने की आदत है। एक सेकेंड में थोड़ा-सा दवाब पड़े भाइया ये लो..हां तो ये इनका कैरेक्टर है। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल ये सरेंडर वाले लोग नहीं है। ये सुपरपावर से लड़ने वाले लोग हैं।

आरएसएस पर भी निशाना
राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब मैं अच्छी तरह जानता हूं, इन पर थोड़ा सा दबाव डालों, थोड़ा सा धक्का मारो ये लोग डरकर भाग जाते हैं। आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है। एक सेकंड में थोड़ा सा दबाव पड़े तो ये इनका चरित्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरेंडर नहीं करती है। राहुल ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि ये लोग सरेंडर करने वाले लोग नहीं हैं।

जातिगत जनगणना पर बोले राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हमने कह दिया कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और लोकसभा में जातिगत जनगणना पास करवा के दिखाएंगे।इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, नितिन गडकरी ने कई बातें कहीं, लेकिन इन पर थोड़ा सा दबाव पड़ा और ये सरेंडर कर गए। बीजेपी-आरएसएस के लोग दबाव में आकर जातिगत जनगणना की बात बोल गए हैं, लेकिन जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहते हैं। ये लोग देश में न्याय नहीं चाहते।

 

Leave a Reply