पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग, 90 फीसदी मतदान, हुगली में सबसे ज्यादा पड़े वोट
एजेंसी, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज भारी उत्साह के साथ मतदान संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर औसतन 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था जो शाम 6 बजे तक चला। हुगली और बर्धमान में रिकॉर्ड वोटिंग आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी बर्धमान जिले में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, हुगली जिले में 90.34 प्रतिशत और नदिया में 90.28 प्रतिशत वोट पड़े। कोलकाता दक्षिण में सबसे कम 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में शाम 5 बजे तक 85.51 प्रतिशत वोटिंग हुई।
दूसरे चरण का चुनावी गणित
कुल सीटें: 142
कुल उम्मीदवार: 1448
मतदान केंद्र: 41,001 (8,845 केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथ)
सुरक्षा व्यवस्था: केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, “…92.47% मतदान हुआ है। पहले चरण से थोड़ा ज्यादा मतदान दूसरे चरण में हुआ है। चुनाव शांतिपूर्वक हुआ, कुछ जगहों पर 1-2 घटनाएं हुई। कोलकाता में ऐतिहासिक मतदान हुआ है… जो लोग कभी वोट नहीं देते थे उन… pic.twitter.com/c68tWCIwKt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
हाई-प्रोफाइल मुकाबला और छिटपुट हिंसा भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। मतदान के दौरान कालीघाट इलाके में शुभेंदु अधिकारी को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसके अलावा कोलकाता उत्तर, हावड़ा और उत्तर 24 परगना के कुछ क्षेत्रों से भी झड़प और तनाव की खबरें आईं, हालांकि शेष राज्यों में प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
दिग्गजों ने डाला वोट भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने काशीपुर-बेलगाछिया में मतदान किया। वहीं फिल्म जगत से राज चक्रवर्ती और सुभाश्री गांगुली जैसे सितारों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों से वोट डालने की अपील की।
गौरतलब है कि पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सभी की नजरें 4 मई 2026 को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब बंगाल की सत्ता का फैसला होगा।
ये भी पढ़े : एग्जिट पोल 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल में टीएमसी-बीजेपी का नेक टू नेक फाइट
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


