मुनव्वर फारूकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में, फ्लाइट के बाद होटल में घुसे थे गैंगस्टर

नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय राष्ट्रीय

मुंबई| एनसीपी नेता बाबा सद्दिकी के मर्डर के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक और दिग्गज को टारगेट कर सकता है। खबर है कि उनकी हिटलिस्ट में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ रोज पहले दिल्ली के इवेंट में पहुंचे मुनव्वर के पीछे बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स थे। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर बनी हुई है। बाबा सिद्दीकी के मर्डर की के बाद पुलिस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क खंगाल रही है। इस बीच खबर है कि हिटलिस्ट में सलमान खान के अलावा मुनव्वर फारूकी सहित कई नेता और सिलेब्स का नाम भी है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के महीने में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बिश्नोई गैंग का निशाना बनने से बचे हैं। वह इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली गए थे। मुनव्वर जिस फ्लाइट में थे, उसमें लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स भी थे।

दोनों ने दक्षिणी दिल्ली के सूर्या होटल में कमरा बुक किया था। इसी होटल में मुनव्वर भी रुके थे। दिल्ली पुलिस टीम उन शूटर्स की पहले से तलाश में थी क्योंकि उन्होंने दिल्ली के एक बिजनसमैन का भी खून किया था। दिल्ली पुलिस टीम को खबर लगी कि शूटर्स उस होटल में हैं तो वहां रेड डाली गई। इससे पहले मुनव्वर फारूकी को धमकी मिल चुकी थी। पुलिस ने धमकी और बिश्नोई गैंग के गुर्गों के होटल में रुकने के तार जोड़े तो सिचुएशन मैच कर गई। इसके बाद यह माना गया कि बहुत संभव है कि ये दोनों मुनव्वर फारूकी को शूट करने का प्लान बनाकर आए हों। यह आशंका इसलिए भी जताई गई क्योंकि मुनव्वर फारूकी अपने शोज में धर्म से जुड़े कटाक्ष भी करते हैं। बिश्नोई गैंग की नाराजगी इस पर भी रहती है। मीडिया हाउस से कुछ ऑफिशियल्स ने कन्फर्म किया कि मुनव्वर गैंग के निशाने पर हैं। फिलहाल अब उनकी सिक्योरिटी बढ़ने वाली है।

Leave a Reply