एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास के पन्नों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी सेवा के कुल दिनों की संख्या अब 8,931 तक पहुंच गई है। इस ऐतिहासिक आंकड़े के साथ ही वे भारत में सबसे लंबे समय तक किसी चुनी हुई सरकार के प्रधान रहने वाले व्यक्तित्व बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के पुराने रिकॉर्ड को पार कर लिया है।
Prime Minister Shri @narendramodi has achieved a historic milestone today, on 22nd March 2026, becoming the longest-serving head of an elected government in Indian history, surpassing former Sikkim CM Shri Pawan Kumar Chamling.
This remarkable journey spans over two decades… pic.twitter.com/bCedNmF5yb
— BJP (@BJP4India) March 22, 2026
यह उपलब्धि उनके मजबूत नेतृत्व और जनता के बीच उनकी गहरी पैठ को दर्शाती है। पीएम मोदी की यह संवैधानिक यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद 26 मई 2014 को उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। साल 2014, 2019 और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली लगातार सफलताओं के बाद उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़े : ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मार गिराया दुश्मन का एफ-15 फाइटर जेट
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज कुछ प्रमुख कीर्तिमान:
वे गुजरात में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं।
मुख्यमंत्री के रूप में विशाल प्रशासनिक अनुभव के साथ प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं।
आजाद भारत में जन्म लेने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं (जन्म: 17 सितंबर 1950, वडनगर, गुजरात)।
लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले वे देश के प्रभावशाली जननेता बन गए हैं।
उनका यह सफर एक बेहद साधारण परिवार से शुरू हुआ था। बचपन में संघर्षों के बीच पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश भ्रमण तक, उन्होंने हर अनुभव से सीखा। 1970 के दशक में उन्होंने आरएसएस के माध्यम से जनसेवा शुरू की और बाद में भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाई। 2001 में गुजरात की कमान संभालने के बाद उन्होंने विकास के ‘गुजरात मॉडल’ से पूरे देश का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री बनने के बाद डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत और आयुष्मान भारत जैसी बड़ी योजनाओं के जरिए उन्होंने देश के विकास की गति को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भी भारत की धाक जमी है।


