दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप-24 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

क्रिकेट खेल

नई दिल्ली| शुक्रवार को दो बार की विश्व चैंपियन और सह मेजबान वेस्टइंडीज ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ऑलराउडंर रोवमन पॉवेल को टीम का कप्तान बनाया गया है तो आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन और शिमरन हेटमायर जैसे दिग्गजों को भी टीम में जगह मिली है।
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। दो बार के चैंपियन 2 जून को गुयाना में पीएनजी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। सभी टीमों को 25 मई तक अपनी टीम में बदलाव करने की अनुमति है, जिसके बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति से अनुमति की आवश्यकता होगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोवमन पॉवेल (कप्तान), अल्ज़ारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड।

Leave a Reply