दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : कार-ट्रक की टक्कर से 4 श्रद्धालुओं की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : कार-ट्रक की टक्कर से 4 श्रद्धालुओं की मौत

देश/प्रदेश राजस्थान राष्ट्रीय

एजेंसी, जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 1 अन्य घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार कार के ट्रक से पीछे से टकराने के कारण हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना पापड़ता इलाके में उस समय हुई जब हरियाणा नंबर की कार दिल्ली की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर के बाद कार ट्रक के नीचे फंस गई और कुछ किलोमीटर तक उसके साथ घिसटती चली गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीणा ने बताया कि कार में 5 तीर्थयात्री सवार थे, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में पूजा करने के बाद नोएडा लौट रहे थे। हादसे में राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान : मध्यप्रदेश के 2 जिलों में बनेंगे एयरपोर्ट, 3 कॉलेज भी खुलेंगे….
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply