जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट : सीआरपीएफ जवान समेत 4 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट : सीआरपीएफ जवान समेत 4 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आज, मंगलवार, 27 जनवरी को एक दर्दनाक हादसा हो गया। उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यह हादसा श्रीनगर की तरफ माइलस्टोन 68 के पास हुआ, जब एक बस की पिकअप ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस रोड एक्सीडेंट के बाद हाहाकार मच गया।

4 लोगों की मौत
उधमपुर में आज हुए उस रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सीआरपीएफ जवान भी शामिल है। सीआरपीएफ की 137 बटालियन के सेकंड-इन-कमांड करतार सिंह के अनुसार सीआरपीएफ की 52 बटालियन के जवान की इस रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। चारों के शवों को मौके से बरामद कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए पास के अस्पताल भेज दिया गया है।

किस वजह से हुआ एक्सीडेंट?
उधमपुर में बस और पिकअप ट्रक की टक्कर किस वजह से हुई, फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रोड एक्सीडेंट की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। खराब मौसम को भी इस हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : 7 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 210 करोड़ रुपए डालेगी राज्य सरकार
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply