एजेंसी, बैंकॉक/दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से थाईलैंड के नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की इच्छा जताई है।
ये भी पढ़े : महिला टीम इंडिया साल के अंत में करेगी साउथ अफ्रीका का टूर
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत और थाईलैंड के रिश्ते साझा सभ्यता, पुरानी सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों की जनता के बीच गहरे जुड़ाव पर टिके हुए हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों राष्ट्र अपने नागरिकों के लिए शांति, उन्नति और खुशहाली के साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक साथ खड़े हैं।
Heartiest congratulations to Mr. Anutin Charnvirakul on his election as Prime Minister of the Kingdom of Thailand. I look forward to working closely with him. Together, we will further deepen the multifaceted India-Thailand Strategic Partnership. Our ties are rooted in shared…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2026
अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि वे श्री अनुतिन चर्नविराकुल के साथ मिलकर द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत और थाईलैंड की बहुआयामी साझेदारी और अधिक प्रगाढ़ होगी। गौरतलब है कि अनुतिन चर्नविराकुल को गुरुवार को थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था।


