तालिबान ने कई पाक सैन्य ठिकानों

तालिबान ने कई पाक सैन्य ठिकानों पर किए ड्रोन हमले, पाकिस्तान ने भी की जवाबी कार्यवाही

अंतर्राष्ट्रीय अफगानिस्तान पाकिस्तान

तालिबान ने कई पाक सैन्य ठिकानों पर किए ड्रोन हमले, पाकिस्तान ने भी की जवाबी कार्यवाही

एजेंसी, काबुल, अंकारा। तालिबान ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है। तालिबानी रक्षामंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के फैजाबाद शहर स्थित दफ्तर के आसपास वाले इलाकों समेत पाक के कई अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह हमले आत्मघाती ड्रोन द्वारा किए गए हैं। तालिबान ने ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया है। तालिबान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेनाओं ने आज दोपहर लगभग 11 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में फैजाबाद शहर के निकट सैन्य कैंप, नौशेरा में सेना कैंट, जमरूद सैन्य कॉलोनी, और एबटाबाद में हवाई हमले किए। ये हवाई ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनमें पाकिस्तान की सेना के महत्वपूर्ण सैन्य स्थान, केंद्र और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। ये हमले पाकिस्तानी सैन्य हलकों द्वारा कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए हवाई अतिक्रमणों के जवाब में किए गए।

पाकिस्तान ने आधीरात किया था काबुल पर हमला
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को आधीरात काबुल में तालिबान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसमें कई शीर्ष तालिबानी कमांडरों और 130 लड़ाकों को मारने का दावा किया था। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया और 15 से ज्यादा को बंधक बनाया। इसके साथ ही 23 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे का भी दावा किया। अब तालिबान ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इसमें शहबाज शरीफ के दफ्तर यानी फैजाबाद शहर का इलाका भी शामिल है।

पाकिस्तान के हमले में मारे गए तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद, तुर्की मीडिया का दावा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के संघर्ष में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। तुर्की मीडिया रॉयल टाइन न्यूज डॉट काम का दावा है कि पाकिस्तान के हमले में तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद नदीम मारे गए हैं। हमले के स्थान वाला एक फोटो भी शेयर किया गया है, जहां एक वाहन के परखच्चे उड़े हुए देखे जा रहे हैं।

अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक शहर में हुआ हमला
तुर्की मीडिया के अनुसार पाकिस्तान ने यह हमला अफगान शहर स्पिन बोल्डक में किया, जिसमें एक वाहन को निशाना बनाया गया। रिपोर्टों के अनुसार उसमें एक महत्वपूर्ण कमांडर सवार था। अफगान तालिबान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम उसी वाहन में थे। उन्होंने पहले नंगरहार के गवर्नर के रूप में सेवा की थी। दावा किया गया है कि हमले में उनकी मौत हो गई। तुर्की मीडिया ने इस दौरान स्वतंत्र स्रोतों के हवाले 133 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का भी दावा किया है, जबकि 200 से अधिक को घायल बताया है।

पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान को हुआ क्या नुकसान
दावने के अनुसार पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय, दो हथियार डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन मुख्यालय, दो सेक्टर मुख्यालय, और 80 से अधिक टैंक, तोपें तथा बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए। बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीमा पर संघर्ष जारी है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से भीषण गोलीबारी की सूचना है।

ये भी पढ़े : कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी शुक्रवार से भारत की चार दिवसीय पर : प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply