ट्रंप ने ईरान पर हमले के लिए अपने रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को ठहराया दोषी, बोले तुमने ही कहा-“चलो कर देते हैं”
एजेंसी, नई दिल्ली। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल अब जंग के 25वें दिन में प्रवेश कर चुके हैं। मगर ट्रंप के युद्ध रोकने के ऐलान के बावजूद दोनों पक्षों की ओर से हमले जारी हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने के लिए अपने रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को ही दोषी बता दिया है। एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपने बगल बैठे रक्षामंत्री पीट हेगसेथ की ओर इशारा करते हुए कहा-कि अपने ही बोला- “चलो कर देते हैं।” ट्रंप ने जब यह बात कही तो हेगसेथ की हवाइयां उड़ गईं, वह सिर्फ अपने राष्ट्रपति को मुंह ताकते रह गए।
ईरान पर हमले के प्रबल समर्थन में थे हेगसेथ
विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध में मुख्य किरदार भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, लेकिन उनके पीछे खड़े सबसे आक्रामक समर्थक उनके रक्षा सचिव पीट हेगसेथ हैं। इस महीने एएफपी ने उन्हें ‘ट्रंप का अटैक डॉग’ कहा था। फॉक्स न्यूज के पूर्व होस्ट और डेकोरेटेड सैनिक हेगसेथ खुद को “अपरिभाषित युद्धों” का विरोधी बताते हैं, लेकिन मार्च की शुरुआत में जब आलोचकों ने इस युद्ध को ‘अस्पष्ट’ और ‘खुला हुआ’ बताया, तो उन्होंने उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 4 मार्च को कहा, निर्णायक रूप से, विनाशकारी ढंग से और बिना किसी दया के अमेरिका जीत रहा है।
ट्रंप ने हेगसेथ के फैसले पर उठा दिया सवाल
इस हफ्ते हेगसेथ के बॉस ट्रंप ने ही उनके फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध शुरू करने का आइडिया सबसे पहले हेगसेथ का ही था। ट्रंप ने कहा, “…पेटे, मुझे लगता है तुम सबसे पहले बोले थे। तुमने कहा था, ‘चलो कर देते हैं, क्योंकि हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते’।” हेगसेथ ट्रंप के बगल में चुपचाप बैठे रहे। बता दें कि अब यह युद्ध 25वें दिन को पूरा कर रहा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया है, जिससे अमेरिका समेत पूरी दुनिया में ऊर्जा की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में ट्रंप के लिए अरबों डॉलर खर्च को जस्टिफाई करना मुश्किल हो रहा है। इसी संदर्भ में ट्रंप ने हेगसेथ पर ‘get at it’ वाला तंज उनके लिए डिग माना जा रहा है।
कौन हैं हेगसेथ?
पीट हेगसेथ ने जनवरी में ट्रंप की कैबिनेट में रक्षा सचिव के तौर पर शपथ ली थी। सीनेट में उनकी नियुक्ति सबसे कम अंतर से पास हुई थी। उनके लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने टाई-ब्रेकर वोट डाला था। तीन रिपब्लिकन सीनेटरों ने उनके खिलाफ वोट किया था। उनके ऊपर यौन शोषण का आरोप, पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और शराबखोरी के आरोप लगे थे। हालांकि हेगसेथ इन आरोपों से हमेशा इनकार करते रहे हैं। उन्होंने सीनेट में कहा था, “मैं परफेक्ट इंसान नहीं हूं, लेकिन मोक्ष असली है।” उन्होंने वादा किया था कि अगर उन्हें रक्षा सचिव बनाया गया तो वह शराब छोड़ देंगे। हेगसेथ का जन्म 6 जून 1980 को मिनेसोटा में हुआ। उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में ग्रेजुएशन किया। आर्मी नेशनल गार्ड में सेवा की, इराक और अफगानिस्तान में तैनात रहे और दो बार ब्रॉन्ज स्टार मेडल से सम्मानित हुए। वह 2024 में फॉक्स न्यूज से जुड़े और फॉक्स एंड फ्रेंड्स वीकेंड के को-होस्ट बने। नवंबर 2024 में ट्रंप ने उन्हें रक्षा सचिव चुना।
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


