मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सीधी जिले में 201 करोड़ रूपए के 209 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सीधी जिले में 201 करोड़ रूपए के 209 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सीधी

एजेंसी, सीधी। सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर से सीधी के बहरी पहुंचे। सीएम ने 68 करोड़ के लोकार्पण और 133 करोड़ के भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री की ओर से कन्या पूजन से की गई।

सीएम ने बहरी में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि सिहावल के शासकीय महाविद्यालय में साइंस और कॉमर्स की फैकल्टी बढ़ाई जाएगी। 6 स्कूलों को हाई स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। महान नदी और गोपद नदी में पुल के निर्माण कार्य की घोषणा की। चुरहट से सिहावल होते हुए एमिलिया तक 64 किलोमीटर की 129 करोड रुपए के लागत की सड़क बनाई जाएगी। इस दौरान सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीति पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, राज्य मंत्री राधा सिंह और सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

इन विकास कार्यों को लोकार्पण और भूमिपूजन
इन 714 कार्यों में से 6801.40 लाख रुपए की लागत वाले 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, 13362.67 लाख रुपए की अनुमानित लागत वाले 30 नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा, श्एक बगिया मां के नामश् योजना के तहत 505 लाभार्थियों को 1158.11 लाख रुपए की राशि वितरित कर लाभान्वित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर 31 मार्च तक हर व्यक्ति को 106 प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। प्रगति पथ के माध्यम से सीधी भोपाल सागर साहित्य अन्य जगह की कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जो व्यक्ति रोड एक्सीडेंट में घायल हो जाएगा। उसे वह अस्पताल पहुंचाएगा, तो उसे 25000 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : दिल्ली के तुर्कमान गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, पथराव की घटना के एक दिन बाद अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

Leave a Reply