तमिलनाडु में डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद छिड़ा राजनीतिक विवाद : कहा- पीएम मोदी के पिता भी आ जाएं तो…

तमिलनाडु में डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद छिड़ा राजनीतिक विवाद : कहा- पीएम मोदी के पिता भी आ जाएं तो…

तमिलनाडु देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, तमिलनाडु। तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को लेकर डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने विपक्षी एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्तारूढ़ डीएमके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर नहीं लगता, उनके पिता आ जाएं तब भी नहीं। कोयंबटूर में डीएमके युवा विंग के कार्यक्रम में स्टालिन ने एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पडी के. पलानीस्वामी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 10 बार हार झेल चुके पलानीस्वामी को सत्ता से बाहर करना होगा।

बयान के बाद राजनीति हुई तेज
डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद विपक्षी दल भड़क गए और उन्होंने स्टालिन पर निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने डीएमके को बिना संवेदना, नैतिकता और मर्यादा वाली पार्टी बताया। इसके अलावा, हाल ही में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एआई समिट में किए गए प्रदर्शन और स्टालिन के सनातन धर्म संबंधी पुराने बयान का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले : रोजगार सृजन की धुरी बनेंगे देवस्थान, उज्जैन मॉडल पर विकसित होंगे प्रमुख धार्मिक स्थल

‘पीएम के पिता को बना रहे निशाना’
पूनावाला ने आरोप लगाया कि स्टालिन ने पहले हिंदुओं के खिलाफ बयान दिए और अब प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को निशाना बना रहे हैं। वहीं बीजेपी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख एन. रामचंदर राव ने भी कहा कि यह टिप्पणी डीएमके की हताशा दिखाती है। उनके अनुसार आगामी चुनाव में हार की आशंका के कारण सत्तारूढ़ दल व्यक्तिगत हमले कर रहा है।

वोटरों को भड़काने की कर रहे कोशिश
राव ने दावा किया कि डीएमके हिंदू धर्म और सनातन पर टिप्पणी कर मतदाताओं को भड़काने की कोशिश कर रही है और चुनाव में बीजेपी-एआईएडीएमके गठबंधन सरकार बनाएगा।

राज्य के अधिकारों से नहीं होगा समझौता – उदयनिधि
वहीं उदयनिधि स्टालिन ने चुनाव को तमिलनाडु बनाम दिल्ली की लड़ाई बताते हुए कहा कि मोदी के टीवी पर आने से लोग नई घोषणाओं से डरते हैं, जबकि मुख्यमंत्री के आने पर लोग नई योजनाओं की उम्मीद करते हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य के अधिकारों से समझौता नहीं होगा और डीएमके को प्रधानमंत्री से कोई डर नहीं है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply